*कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन*

*कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन* *ईब नदी तट स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम गूंज रहे भक्ति के स्वर, क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं भाग*

*कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन*

*कार्तिक मास में भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु, पमशाला के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन*

*ईब नदी तट स्थित मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम गूंज रहे भक्ति के स्वर, क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां ले रही हैं भाग*

लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर, 29 अक्टूबर:  कार्तिक मास के पावन अवसर पर ईब नदी तट स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, पमशाला में महीने भर चलने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियां शामिल होकर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान की भक्ति में रम रहे हैं और मंदिर परिसर भक्तिमय स्वर से गूंज रहा है।

*भजन-कीर्तन में शामिल होने श्रद्धालुओं से अपील*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी एवं अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं और क्षेत्र की भजन-कीर्तन मंडलियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।अखिल भारतीय कंवर समाज, पमशाला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोग जुटे हुए हैं। कार्तिक मास के दौरान आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक साधना से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

*24 नवंबर तक चलेगा यह धार्मिक आयोजन*

श्री राधा-कृष्ण मंदिर पमशाला में 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम भजन-कीर्तन जारी रहेगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के श्रद्धालु इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में समय व्यतीत कर रहे हैं।