जहरीले सांप के काटने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत
जहरीले सांप के काटने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत बगिया बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा का छात्र
जहरीले सांप के काटने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत
बगिया बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा का छात्र
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा गांव के एक तीसरी कक्षा के छात्र की जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक खबर आई है। मृतक छात्र बगिया के शासकीय बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था, छात्रावास के कमरे में सोने के दौरान बिस्तर पर बच्चे को जहरीले सांप ने डंसा और इलाज के दौरान छात्रा के मौत की खबर है।
शासकीय बालक छात्रावास बगिया की घटना
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहरीले सांप के काटने से छात्रावास में रह रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम अमृत साय पिता नन्दकिशोर साय बताया जा रहा है। मृतक कक्षा तीसरी का छात्र था और बगिया बालक छात्रावास के रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमबार-मंगलवार की दरम्यानी रात मृतक मच्छरदानी में सो रहा था, तभी सोते हुए उसे जहरीले सांप ने काट लिया जो मच्छरदानी में घुस गया था।
हॉस्टल में छात्र को सांप के काटने की जानकारी होते ही हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई। हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी गई। रात में ही आनन फानन में उसे फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया लेकिन ईलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्र फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरा गाँव सदमे में है।


