*मैनपाट में घुनघुट्टा नदी की तेज धार में बहा केरल का युवक, युवती को 1 किमी दौड़कर बचाया गया*
*मैनपाट में घुनघुट्टा नदी की तेज धार में बहा केरल का युवक, युवती को 1 किमी दौड़कर बचाया*
*मैनपाट में घुनघुट्टा नदी की तेज धार में बहा केरल का युवक, युवती को 1 किमी दौड़कर बचाया गया*
*रायपुर से घूमने आए थे दोनों, बाइक समेत नदी में बहे; रविवार सुबह 3 किमी दूर मिला युवक का शव*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर / अंबिकापुर 30 अगस्त 2026:- रायपुर से मैनपाट घूमने आए केरल के युवक-युवती के साथ शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रोपाखार स्थित घुनघुट्टा नदी की पुलिया पार करते समय बाइक समेत दोनों तेज बहाव में बह गए। युवती तैरकर बाहर निकलने की कोशिश करती रही। तभी स्थानीय युवक शमशुद्दीन रस्सी लेकर करीब 1 किमी तक नदी के किनारे दौड़ा और पांचवीं कोशिश में युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं युवक तेज बहाव में बह गया। रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर उसका शव मिला।
केरल निवासी यदुकृष्णा (25) रायपुर में नौकरी करता था, जबकि गौरी नंदन (22) पढ़ाई कर रही थी। दोनों 29 अगस्त को दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे थे। यहां से किराए की बाइक लेकर मैनपाट घूमने गए थे। शाम करीब 5 बजे कमलेश्वरपुर से टाइगर पॉइंट की ओर जाते समय घुनघुट्टा नदी की पुलिया पर पानी करीब ढाई फीट ऊपर से बह रहा था।
बह रही युवती को बचाने रस्सी लेकर दौड़ता रहा युवक, 5वीं बार में बचा लिया
बाइक से पुलिया पार करते समय तेज बहाव में दोनों बाइक समेत नदी में गिर गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। युवती तैरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बहाव ज्यादा होने से सफल नहीं हो पा रही थी।
शमशुद्दीन घर से रस्सी लेकर पहुंचा। उसने कई बार रस्सी फेंकी, लेकिन युवती उसे पकड़ नहीं सकी। इसके बाद वह नदी किनारे करीब 1 किमी तक दौड़ता रहा। पांचवीं बार युवती ने रस्सी पकड़ ली और शमशुद्दीन ने उसे बाहर खींचकर बचा लिया।
अंधेरा होने से रुका रेस्क्यू, सुबह मिला शव
यदुकृष्णा के बह जाने के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। रविवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने फिर तलाश शुरू की। करीब 9 बजे घटनास्थल से 3 किमी दूर नदी में यदुकृष्णा का शव मिला। एसडीआरएफ ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


