*NH-43 पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक ने मचाई तबाही शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम*

*NH-43 पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक ने मचाई तबाही शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम*

*NH-43 पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक ने मचाई तबाही शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम*
घटना के बाद सड़क पर उतर आए लोग

*NH-43 पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को रौंदा, शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 21 मई 2026 : अभी अभी जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर लोदाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

           जानकारी के अनुसार, जशपुर से सब्जियां लादकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों व लोगों को टक्कर मारते हुए पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो और बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

लोदाम टोल प्लाजा की एंबुलेस की नही मिली सहायता 

हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक शव को उठाने के लिए कोई मदद नहीं पहुंची। NH के लोदाम टोल प्लाजा पर एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद उसे घटनास्थल पर नहीं भेजा गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में NH-43 पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जाम खुलवाने में जुटे हैं एडिशनल एसपी

घटना की सूचना मिलते ही जशपुर के एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--------------