*चोरी के शक में फादर ने युवकों पर चलाई एयरगन, एक घायल* *भागते समय गर्दन में लगा छर्रा, डायल-112 पर दी सूचना; फादर गिरफ्तार*
*चोरी के शक में फादर ने युवकों पर चलाई एयरगन, एक घायल* *भागते समय गर्दन में लगा छर्रा, डायल-112 पर दी सूचना; फादर गिरफ्तार*
*चोरी के शक में फादर ने युवकों पर चलाई एयरगन, एक घायल*
*भागते समय गर्दन में लगा छर्रा, डायल-112 पर दी सूचना; फादर गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर / अंबिकापुर , 4 सितम्बर :- अंबिकापुर शहर के रिंग रोड नमनाकला स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम में शुक्रवार दोपहर दो युवकों पर एयरगन से फायरिंग कर दी गई। भागने के दौरान एक युवक आयुष सोनकर की गर्दन में छर्रा लग गया। घटना के बाद दोनों युवकों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आयुष को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
खटिकपारा निवासी एजाज सोनकर और आयुष सोनकर आश्रम के ग्राउंड में बैठे थे। पुलिस के अनुसार, फादर विनोद तिर्की को दोनों के चोरी की नीयत से परिसर में घुसने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने एयरगन से फायर कर दिया। आयुष ने पुलिस को बताया कि फादर ने गड़ासा लेकर भी उनका पीछा किया, हालांकि पुलिस को गड़ासा नहीं मिला है।
आयुष की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने फादर विनोद तिर्की को गिरफ्तार कर एयरगन जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। घटना के बाद एयरगन को छिपाकर कार से ले जाने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।


