*जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर से गिरफ्तार, वारदात के बाद आर्टिगा कार से हुए थे फरार*
*जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर से गिरफ्तार, वारदात के बाद आर्टिगा कार से हुए थे फरार* *झारखंड पुलिस की सूचना पर अंबिकापुर पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, अपनी गिरफ्त में लेने पहुंची झारखंड पुलिस*
*जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर से गिरफ्तार, वारदात के बाद आर्टिगा कार से हुए थे फरार*
*झारखंड पुलिस की सूचना पर अंबिकापुर पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, अपनी गिरफ्त में लेने पहुंची झारखंड पुलिस*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर/अंबिकापुर, 28 सितम्बर 2026, झारखंड के जमशेदपुर में हुए गोलीकांड के चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। अंबिकापुर के मणिपुर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम चारों शूटरों को दबोच लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आर्टिगा कार से फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम उन्हें लेने अंबिकापुर पहुंच गई है। चारों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।
बिंदल मॉल के पास 4 युवकों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास स्थित बिंदल मॉल के नजदीक 26 सितंबर को गोलीकांड की वारदात हुई थी। यहां एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। आरोपियों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
फायरिंग के दौरान चारों युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन इनमें से तीन युवकों को गोली लग गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
घटना के बाद झारखंड पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी कराई। इसी कार्रवाई के दौरान चारों शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए। अब झारखंड पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।