*विवाद के बाद युवक ने काट लिया गला, युवती ने भी चाकू से काटा अपना गला; युवक की मौत, युवती का चल रहा इलाज*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 अगस्त 2026 :- अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार की सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने गला काटकर जान देने की कोशिश की।

         घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सरगुजा जिले के दरिमा निवासी मोहन पैंकरा (34) और सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंदरई निवासी महिमा सिदार (30) पिछले करीब 10 वर्षों से साथ रह रहे थे। करीब दो महीने पहले दोनों सुभाषनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पास किराए के मकान में रहने आए थे।

बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे महिमा ने रक्षाबंधन पर अपने घर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिमा बाथरूम चली गई। कुछ देर बाद जब वह बाहर आई तो मोहन दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था।

*बाथरूम से लौटी तो खून से लथपथ मिला प्रेमी, फिर युवती ने भी काट लिया गला*

मोहन को इस हालत में देखकर महिमा ने शोर मचाया। मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवती ने भी चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। सूचना पर मकान मालिक ने डायल-112 को फोन किया और पुलिस को जानकारी दी।

गांधीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जबकि घायल महिमा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस को दिए बयान में महिमा ने बताया कि मोहन ने पहले चाकू से खुद अपना गला काट लिया था। बाथरूम से लौटने पर उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। फिलहाल पुलिस मकान मालिक और घायल युवती के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।