चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ाया चोर लुड़ेग के साप्ताहिक बाजार से चुराई थी मोटर सायकल
चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ाया चोर लुड़ेग के साप्ताहिक बाजार से चुराई थी मोटर सायकल
चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ाया चोर
लुड़ेग के साप्ताहिक बाजार से चुराई थी मोटर सायकल
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 28 नवंबर 2025 :- जिले के पत्थलगांव पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले के प्रार्थी सिलबियुस केरकेट्टा उम्र 42 वर्ष निवासी सरईटोला चट्टीढाब थाना बागबहार ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि ११ नवंबर को दोपहर करीबन 01:00 बजे वह अपनी बाइक से साप्ताहिक बाजार करने लुडेग गया था, जहां से आधा घंटे के बाद वह अपनी मोटर सायकल के पास आया तो, पाया कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी मोटर सायकल चोरी कर ले जाया गया था।
पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दिवानपुर नट पारा का मंटू नट के पास एक होण्डा साईन मोटर सायकल है, जिसे कि वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना पत्थलगांव की पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, पत्थलगांव क्षेत्र में ही चोरी की मोटर सायकल में घूमते आरोपी को बाइक सहित हिरासत में लिया गया।
आरोपी मंटु कुमार नट के कब्जे से मोटर सायकल चालु एवं बंद करने में प्रयुक्त एक लोहे का चाकु नुमा टुल्स को जिसे वह मोटर सायकल को चोरी करने में उपयोग करता था, भी जप्त किया गया।
------------------------------------------------------------


