*NH-43 पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार बेटे आशीष तिर्की की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल*

*NH-43 पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार बेटे आशीष तिर्की की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल*

*NH-43 पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार बेटे आशीष तिर्की की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल*
अस्पताल में घायल मां का चल रहा इलाज
*NH-43 पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार बेटे आशीष तिर्की की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल*

*NH-43 पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार बेटे आशीष तिर्की की मौके पर मौत, मां गंभीर घायल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 1 जून 2026 : गुमला - कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सड़क पर सीतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक आशीष तिर्की की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम महेशपुर निवासी आशीष तिर्की (19) शनिवार को अपनी मां के साथ किसी काम से सीतापुर आया था। शाम करीब 5.30 बजे वह बाइक क्रमांक सीजी 15 डीपी-1731 से मां को लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान सीतापुर से लगे ग्राम बमलाया के पास अंबिकापुर की ओर से तेज गति में आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक बीआर 25 जीए-4085 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सिर के बल गिरे दोनों, बेटे की मौके पर मौत 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटे सड़क पर सिर के बल जा गिरे। आशीष के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारी हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।