आंधी-तूफान और ओला वृष्टि ने पत्थलगांव क्षेत्र में जमकर बरपाया कहर छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान

आंधी-तूफान और ओला वृष्टि ने पत्थलगांव क्षेत्र में जमकर बरपाया कहर छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान खेतों में खड़ी धान, मक्का, टमाटर और अरहर की फसलें पूरी तरह से चौपट

आंधी-तूफान और ओला वृष्टि ने पत्थलगांव क्षेत्र में जमकर बरपाया कहर  छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान
मौसम की मार से फसलों के नुकसान को दिखाते कृषक

आंधी-तूफान और ओला वृष्टि ने पत्थलगांव क्षेत्र में जमकर बरपाया कहर

छतासराई में किसानों की फसलें बर्बाद, ओलावृष्टि से भारी नुकसान

खेतों में खड़ी धान, मक्का, टमाटर और अरहर की फसलें पूरी तरह से चौपट 

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/11 अक्टूबर 2025 :- जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत छतासराई में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की साल भर की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव के कई खेतों में खड़ी धान, मक्का, टमाटर और अरहर की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं।

शानिवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ आई बारिश ने करीब 40-50 से अधिक किसानों की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ खेतों में गिर पड़े, जिससे फसलें दबकर नष्ट हो गईं। किसान रतन राम यादव, धनुराम यादव, आनंद राम नाग, बेनु राम नाग, बेडो राम, गोवर्धन यादव, पीताम्बर यादव, सुदर्शन पैंकरा, जोगी पैंकरा, जागे यादव, डमरू यादव, हेमन्त यादव, जयराम यादव, अजय यादव, देवा यादव, सूरज यादव समेत अन्य किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन कटाई से पहले ही बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। किसान अब नुकसान की भरपाई को लेकर चिंतित हैं।

       इस घटना से क्षेत्र के किसानों में निराशा का माहौल है। कृषि विस्तार अधिकारी जीवन एक्का ने बताया कि बीती रात की भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का मूल्यांकन कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।