*अवैध पत्थर खदान धंसी, मलबे में दबकर दो युवकों की मौत*

*अवैध पत्थर खदान धंसी, मलबे में दबकर दो युवकों की मौत*

*अवैध पत्थर खदान धंसी, मलबे में दबकर दो युवकों की मौत*

*अवैध पत्थर खदान धंसी, मलबे में दबकर दो युवकों की मौत*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुरनगर 5 जुलाई 2026 : सूरजपुर जिले के ग्राम लांची में रविवार दोपहर अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। पत्थर निकालने के दौरान अचानक भारी बोल्डर और मिट्टी का मलबा ढह गया, जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की उम्र 18 वर्ष थी।

         जानकारी के अनुसार, लांची निवासी बाबूलाल गोंड़ (18), पिता धनेश्वर गोंड़ और जयपाल गोंड़ (18), पिता जय सिंह गोंड़ मजदूरी का काम करते थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों गांव की अवैध पत्थर खदान में पत्थर निकाल रहे थे। इसी दौरान खदान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया और दोनों युवक मलबे के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश, तब तक हो चुकी थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने दोनों युवकों को खदान के अंदर जाने से रोका था। युवकों ने कहा था कि वे तुरंत बाहर आ जाएंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज धमाके जैसी आवाज आई और खदान का हिस्सा ढह गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बोल्डर और मिट्टी के मलबे को हटाकर दोनों शव बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

गांव में पसरा मातम

एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अवैध रूप से संचालित खदान में हुए इस हादसे ने एक बार फिर जिले में अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।