*एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत*

*एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत*

*एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत*

*एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत* 

*हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए आरोपी, शराब के नशे में होने की आशंका*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर 5 जुलाई 2026 : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेणुका नदी के पास राजवाड़े ढाबा के समीप तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि युवक के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद मार्शल में सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में सवार लोग शराब के नशे में थे। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर भेजा। 

मृतक की हुईं पहचान

रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम रनहत निवासी मनोज गोंड़ (पिता- भीम गोंड़) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन लखनपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मार्शल वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।