*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय नाती घायल*

*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय नाती घायल* *दामाद के घर से मूंगफली कोड़कर लौट रहा था परिवार, हादसे में मौके पर ही थम गई दोनों की सांसें*

*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय नाती घायल*

*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 12 वर्षीय नाती घायल*

*दामाद के घर से मूंगफली कोड़कर लौट रहा था परिवार, हादसे में मौके पर ही थम गई दोनों की सांसें*

लोक सीजी न्यूज/अंबिकापुर, 30 सितम्बर: सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सलका-करौटी मार्ग पर शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा 12 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम केवरा निवासी देवनाथ पिता लालसाय यादव अपनी पत्नी मनबसिया और 12 वर्षीय नाती आशीष के साथ बाइक से अपने दामाद के घर ग्राम टईयां गए थे। तीनों वहां मूंगफली कोड़ने के काम में लगे हुए थे। शुक्रवार की शाम काम खत्म होने के बाद वे बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चंदरपुर रोड से मुख्य मार्ग की ओर आते समय सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 15 ED 1246 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक के नीचे आई महिला, दूर तक घिसटती चली गई बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान उसने ट्रक को सड़क के दूसरी ओर भी मोड़ा, लेकिन हादसा टल नहीं सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनबसिया ट्रक के नीचे आ गईं, जबकि देवनाथ बाइक समेत ट्रक के सामने दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय आशीष बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व अधिकारी 

हादसे की सूचना मिलते ही चेंद्रा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, भैयाथान थाना प्रभारी और भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान भेज दिया गया। 

----------