*Jashpur Crime: बेटे ने सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर किया वार, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार*
*Jashpur Crime: बेटे ने सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर किया वार, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार*
*Jashpur Crime: बेटे ने सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर किया वार, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार*
*घरेलू विवाद में वारदात, पिता की झगड़ालू प्रवृत्ति से परेशान था बेटा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 8 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगीबहार में एक बेटे ने विवाद के दौरान अपने पिता के सिर पर सील-लोढ़ा से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कृष्णा सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 32 वर्षीय बेटा सूरज सिंह है, जो ग्राम सिंगीबहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा का निवासी है।
बेहोशी की हालत में मिले पिता, नाक-मुंह से निकल रहा था खून
घटना 6 अगस्त 2026 की है। मृतक के भतीजे योगादर सिंह को गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सूरज सिंह ने अपने पिता कृष्णा सिंह के साथ मारपीट की है और वे बेहोश पड़े हैं।
सूचना मिलते ही योगादर सिंह मौके पर पहुंचा। वहां कृष्णा सिंह खटिया पर बेहोशी की हालत में मिले। उनके नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें शासकीय अस्पताल केरसरई ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें शासकीय अस्पताल कुनकुरी रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मामला तपकरा थाना क्षेत्र का, हत्या का केस दर्ज
घटना की सूचना पर थाना कुनकुरी में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में मामला तपकरा थाना क्षेत्र का पाए जाने पर मर्ग डायरी तपकरा पुलिस को भेजी गई।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पिता की झगड़ालू प्रवृत्ति से था परेशान
पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज सिंह ने बताया कि उसके पिता की प्रवृत्ति झगड़ालू थी। वह आए दिन घर और बाहर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते रहते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ।
इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर आवेश में आकर घर में रखे सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद कृष्णा सिंह की मौत हो गई।


