*जशपुर में एक घर की बाड़ी से 40 गांजे के पौधे जब्त* *पौधों को छिपाने के लिए लगाया था जाल, आरोपी गिरफ्तार*
*जशपुर में एक घर की बाड़ी से 40 गांजे के पौधे जब्त* *पौधों को छिपाने के लिए लगाया था जाल, आरोपी गिरफ्तार*
*जशपुर में एक घर की बाड़ी से 40 गांजे के पौधे जब्त*
*पौधों को छिपाने के लिए लगाया था जाल, आरोपी गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 27 मई 2026 : जशपुर पुलिस ने थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम खिखिर टोली में एक घर की बाड़ी में अवैध रूप से उगाए गए 40 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी विजय सिंह (58) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खिखिर टोली निवासी विजय सिंह अपने घर के आंगन से लगी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। पौधों को बाहरी लोगों की नजर से बचाने के लिए उसने चारों ओर प्लास्टिक नेट और साड़ी का घेरा भी बना रखा था। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने एफएसएल टीम और गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी।
पौधों की अनुमानित कीमत 1.82 लाख रुपए, आरोपी ने जुर्म कबूला
छापेमारी के दौरान पुलिस को बाड़ी में छोटे-बड़े कुल 40 गांजे के पौधे मिले। इनमें 18 बड़े पौधे और 22 छोटे पौधे शामिल थे। जब्त किए गए पौधों का जड़, तना और पत्तियों सहित कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपए बताई गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांजे की खेती करने की बात स्वीकार कर ली। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसके खिलाफ थाना लोदाम में धारा 20 (A) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
--------


