नेशनल हाईवे के किनारे मिले युवक की अधजली लाश मामले का खुलासा जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार हत्यारों ने साथ काम करने गए युवक की सिर पर रॉड से मारकर हत्या के बाद सडक़ किनारे जला दी थी लाश
नेशनल हाईवे के किनारे मिले युवक की अधजली लाश मामले का खुलासा जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार हत्यारों ने साथ काम करने गए युवक की सिर पर रॉड से मारकर हत्या के बाद सडक़ किनारे जला दी थी लाश
नेशनल हाईवे के किनारे मिले युवक की अधजली लाश मामले का खुलासा
जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्यारों ने साथ काम करने गए युवक की सिर पर रॉड से मारकर हत्या के बाद सडक़ किनारे जला दी थी लाश
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 2 नवम्बर 2025 :- 18 अक्टूबर को सुबह जशपुर जिला मुख्यालय के समीप एनएच ४३ के किनारे मिले अज्ञात युवक की जली हुई लाश मामले का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत, रामजीत राम उम्र 25 वर्ष और वीरेन्द्र राम नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उसी गांव सिटोंगा के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से अपराध के समय पहने कपड़े, और हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे का रॉड बरामद किया है। मृतक की पहचान जशपुर से लगे ग्राम सिटोंगा के सीमित खाखा, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
18 अक्टूबर 25 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम पुराना नगर के तुरीटोंगरी में किसी व्यक्ति की अधजली शव मिली है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ है। पुलिस की आरंभिक जांच और पोस्टर्माटम से यह बात सामने आई कि, युवक की कहीं और हत्या कर, शव को यहां लाकर जलाया गया है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103-1, व 238-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
जांच के दौरान पुलिस व टेक्निकल सेल की संयुक्त टीम को पता चला, कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सीटोंगा का एक युवक सीमित खाखा, कुछ दिनों पूर्व अपने गांव के ही कुछ साथियों के साथ काम करने के लिए, झारखंड राज्य गया था। उसके साथी वापस ग्राम सिटोंगा लौट चुके थे, परंतु सीमित खाखा वापस नहीं लौटा था। जिस पर पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर उक्त दिशा में जांच प्रारंभ की गई व अधजली शव की फोटो परिजनों को दिखाया गया। जिसकी शिनाख्त सीमित खाखा के रूप में होने पर, पुलिस के द्वारा मृतक सीमित खाखा के साथ काम करने हेतु हजारीबाग झारखंड गए उन साथियों क्रमश: रामजीत राम, वीरेंद्र राम व एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई।
हत्या के बाद पहचान छुपाने जला दी थी लाश
पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा बताया गया कि, घटना वाली रात को जशपुर के बांकीटोली के नीचे पुलिया के पास स्थित श्मशान घाट में बैठे थे व सभी ने शराब पिया हुआ था। और हजारीबाग झारखंड में काम के दौरान मिले कमीशन की बात को लेकर, आरोपियों व मृतक सीमित खाखा के मध्य वाद विवाद व मारपीट होने लगा। इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र राम, अपने बैग में पहले से रखे लोहे की रॉड से मृतक सीमित खाखा के सिर के कनपटी में वार कर दिया, फिर आरोपी रामजीत राम के द्वारा अपने पास रखे चाकू से मृतक सीमित खाखा के सीने में वार किया गया। जिससे मृतक सीमित खाखा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिर आरोपियों के द्वारा मृतक सीमित खाखा के शव के हाथ पैर को पकड़ते हुए, उसे ढोकर पुरनानगर के तुरीटोंगरी में ले जा कर एक गड्ढे में रख दिया गया था। फिर आरोपी अपने अपने घर लौट गए, रात में सभी ने योजना बनाई कि, मृतक सीमित खाखा का शव, खुले में रखा गया है, जिससे लोग उसे पहचान लेंगे। अत: उनके द्वारा रात्रि में ही पेट्रोल लेकर, पुन: पुरनानगर, तुरी टोंगरी जाकर मृतक सीमित खाखा के शव को जलाने का प्रयास किया गया था।
वर्सन
जशपुर पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए, एक विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पता साजी जारी है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------------


