*जशपुर: तलवार दिखाकर रुपए मांगे, नहीं देने पर बाइक लूटी*

*जशपुर: तलवार दिखाकर रुपए मांगे, नहीं देने पर बाइक लूटी* *बगीचा के महादेवडांड़ में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार नाबालिग अभिरक्षा में; तलवार और मोटरसाइकिल बरामद*

*जशपुर: तलवार दिखाकर रुपए मांगे, नहीं देने पर बाइक लूटी*

*जशपुर: तलवार दिखाकर रुपए मांगे, नहीं देने पर बाइक लूटी*

*बगीचा के महादेवडांड़ में वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार नाबालिग अभिरक्षा में; तलवार और मोटरसाइकिल बरामद*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 18 अक्टूबर : जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के महादेवडांड़ में गिरदावरी का काम कर रहे युवक को तलवार दिखाकर रुपए मांगने और पैसे नहीं देने पर मोटरसाइकिल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, पकरीकछार निवासी संतोष कुमार (33) 15 अक्टूबर को किसानपारा में गिरदावरी कर रहा था। इसी दौरान डोन तिर्की और अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया वहां पहुंचे। आरोप है कि डोन के हाथ में तलवार थी। दोनों ने युवक से रुपए मांगे। इसके बाद उनके पांच अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चार बालक अभिरक्षा में

पीड़ित की शिकायत पर बगीचा थाने में अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत बीएनएस की धारा 310(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डोन तिर्की, अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया और आयुष कुजूर को गिरफ्तार किया। चार विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया।