*देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार*
*देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार* *कुनकुरी पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल और सिम जब्त; बीएनएस की धारा 199 और 299 के तहत दर्ज है मामला*
*देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार*
*कुनकुरी पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल और सिम जब्त; बीएनएस की धारा 199 और 299 के तहत दर्ज है मामला*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 18 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं, धर्मग्रंथों और ऋषियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कुनकुरी पुलिस ने हेमंत कुमार बेदी (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम बिहावल, पतराटोली, थाना कांसाबेल का निवासी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वीवो मोबाइल और जियो सिम जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह निवासी चराईडांड़ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को फेसबुक पर आरोपी के अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट देखी थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 199 और 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, नोटिस तामील कराने पहुंची टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
-------+