*पड़ोस के जिले में स्कूल जाते शिक्षक की चचेरे भाइयों ने की हत्या: हथौड़े से सिर कुचला, चाकू से गला रेता*

घटना के बाद जुटे लोग

*पड़ोस के जिले में स्कूल जाते शिक्षक की चचेरे भाइयों ने की हत्या: हथौड़े से सिर कुचला, चाकू से गला रेता*

*बलरामपुर के राधानगर में वारदात: जमीन विवाद में 2 आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ*

लोक सीजी न्यूज जशपुर 2026 : पड़ोसी जिले  बलरामपुर-रामानुजगंज के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह एक शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। स्कूल जाने के दौरान रास्ते में उसके दो चचेरे भाइयों ने बाइक रुकवाकर पहले हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, फिर चाकू से गला रेत दिया। मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान जयकरन जगते (50) के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से स्कूल जा रहे थे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे उनके चचेरे भाई बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने उन्हें रोककर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि शिक्षक की हत्या चाकू और हथौड़े से हमला किए जाने के कारण हुई है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परिवार में जमीन का बंटवारा होने के बावजूद सीमांकन और खेती को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच जारी है।