*जशपुर पुलिस ने तीन कारों से पकड़ा एक करोड़ रुपए मूल्य का 552 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 जुलाई 2026 : जशपुर पुलिस को बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 552.16 किलोग्राम गांजा, तीन कारें (इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा) तथा कुल ₹1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 की संपत्ति जब्त की है। मामले में दो आरोपियों सचिन्द्र राउत (29) और मोहम्मद समीर (26), निवासी सुंदरगढ़ (ओडिशा) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, थाना कुनकुरी क्षेत्र से एक इनोवा कार से 311.35 किलोग्राम तथा थाना बगीचा क्षेत्र में ब्रेजा और आर्टिगा कार से 240.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।