*प्राणनाथ के प्राणघाती हमले से पत्नी गंभीर रूप से घायल, तीन महीने से फरार पति गिरफ्तार*

*प्राणनाथ के प्राणघाती हमले से पत्नी गंभीर रूप से घायल, तीन महीने से फरार पति गिरफ्तार*

*प्राणनाथ के प्राणघाती हमले से पत्नी गंभीर रूप से घायल, तीन महीने से फरार पति गिरफ्तार*

*प्राणनाथ के प्राणघाती हमले से पत्नी गंभीर रूप से घायल, तीन महीने से फरार पति गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 31 अक्टूबर: मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी के सिर पर लोहे के रिंग पाना से तीन वार कर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का रिंग पाना भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 3 अगस्त 2026 की रात ग्राम झक्कड़पुर (बंधन पारा) की है। आरोपी करम साय तिर्की (36) कमरे में रिंग पाना तलाश रहा था। पत्नी नबिना तिर्की के पूछने पर वह आक्रोशित हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सिर पर तीन बार वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए डिवाइन अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के देवर जयराम तिर्की की रिपोर्ट पर 4 अगस्त को पत्थलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2026, बीएनएस की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

घटना के बाद से फरार आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। 30 अक्टूबर को मुखबिर से उसके गृह ग्राम में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे का रिंग पाना बरामद कर जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, उप निरीक्षक विदवा राम यादव और प्रधान आरक्षक सुभाष नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।