*प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, शव को घर के पास रेत में दफनाया, मृतका का बेटा भी निकला साजिश में शामिल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 2 अगस्त 2026 . दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचुआ गांव में महिला की हत्या कर शव को रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाली दो महिलाओं और शव ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले मृतका के बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को हरावती बाई (58) के घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की तो निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास रेत में दफन शव बरामद हुआ। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतका के पुत्र भूषण राम की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से उसके प्रेम संबंध थे और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 24 जुलाई की रात श्यामपति बाई और उसकी मां बुधमती बाई ने हरावती बाई की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव से दुर्गंध आने लगी तो भूषण राम ने दोनों महिलाओं के साथ मिलकर शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास रेत में दफना दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव दफनाने में प्रयुक्त फावड़ा समेत अन्य सामग्री बरामद की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।