5 सितम्बर को हिमालय के बेस कैंप की ओर प्रस्थान करेगी अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम
5 सितम्बर को हिमालय के बेस कैंप की ओर प्रस्थान करेगी अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम जशपुर से एक विशेष पर्वतारोही दल हिमालयी अभियान के लिए हुआ रवाना दल में शामिल हैं युवा पर्वतारोही रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजूर और प्रतीक नायक
5 सितम्बर को हिमालय के बेस कैंप की ओर प्रस्थान करेगी अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम
जशपुर से एक विशेष पर्वतारोही दल हिमालयी अभियान के लिए हुआ रवाना
दल में शामिल हैं युवा पर्वतारोही रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजूर और प्रतीक नायक
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. 31 अगस्त 2025. जशपुर से एक विशेष पर्वतारोही दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं, रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजूर और प्रतीक नायक। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है, आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामूहिकता की भावना से है।
हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुंचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति और साहस अपने साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं।
यह अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन से संचालित हो रहा है। दल जशपुर से रांची के लिए रवाना हुआ, जहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से आगे टीम जगतसुख पहुंचेगी, जहां वे 4 सितंबर तक की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 5 सितम्बर को टीम आधार शिविर,बेस कैंप की ओर प्रस्थान करेगी।
दल को विदा करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल अभियान की कामना की। इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं।
---------------------------------------------------------


