भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण के कार्यों को करे पूर्ण - कलेक्टर रोहित व्यास

भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण के कार्यों को करे पूर्ण - कलेक्टर रोहित व्यास राजस्व अधिकारी प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों का करे निरीक्षण, एसआईआर के कार्यों को समय सीमा में करें सुनिश्चित

भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण के कार्यों को करे पूर्ण - कलेक्टर रोहित व्यास

भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण के कार्यों को करे पूर्ण - कलेक्टर रोहित व्यास

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों का करे निरीक्षण, एसआईआर के कार्यों को समय सीमा में करें सुनिश्चित

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 दिसम्बर 2025. कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर व्यास ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण के प्रभावितों को मुआवजा वितरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए प्रभावितों को मुआवजा की राशि वितरित करने के निर्देश दिए, साथ ही इस कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए तेजी से संपादित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण के कार्य सुनिश्चित होने से भूमि का भौतिक आधिपत्य एनएच को प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। जिससे कुनकुरी-पत्थलगांव सडक़ निर्माण का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके, इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। 
                   कलेक्टर ने बैठक में जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।

राजस्व अधिकारी धान खरीदी के मद्देनजर रहें सक्रिय एवं सतर्क 
कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले में कही भी अवैध धान की खरीदी या बिक्री नहीं होनी चाहिए। वाहनों के परिवहन पर लगातार नजर बनाए रखें, साथ ही एसडीएमए तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमलों के साथ प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें। इसके अलावा राइस मिलो का भी निरीक्षण करें। कही भी अव्यवस्था एवं गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करे। 
            उन्होंने कहा कि उडऩदस्ता दल लगातार गश्त करे तथा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करे। कही भी अवैध धान के खरीदी, बिक्री एवं भंडारण की सूचना मिलने पर प्रकरण तैयार कर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही अवैध धान एवं संबंधित वाहन को जप्त करने की भी कार्यवाही करें। उन्होंने जिले में बनाए गए चेकपोस्ट पर अंतर्जिला वाहनों की बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
------------------------------------------------------------