तपकरा-फरसाबहार-लुड़ेग स्टेट हाइवे मार्ग हुआ जगह-जगह से छतिग्रस्त सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों का चलना हुआ दूभर
तपकरा-फरसाबहार-लुड़ेग स्टेट हाइवे मार्ग हुआ जगह-जगह से छतिग्रस्त सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों का चलना हुआ दूभर, मार्ग के पुल-पुलियों के भी उपर निकल आई सरिया
तपकरा-फरसाबहार-लुड़ेग स्टेट हाइवे मार्ग हुआ जगह-जगह से छतिग्रस्त
सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों का चलना हुआ दूभर, मार्ग के पुल-पुलियों के भी उपर निकल आई सरिया
जशपुरनगर/तपकरा/लोक सीजी न्यूज/31 अगस्त. तपकरा-फरसाबहार-लुड़ेग मार्ग राज्य सड़क मार्ग है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के खस्ता हाल होने कि वजह से तपकरा-फरसाबहार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहुत बढ़ गई है। पत्थलगांव से लुड़ेग के बाद भारी मालवाहक, 18 चक्का, 20 चक्का लोड हाईवा, ट्रैलर, तपकरा-फरसाबहार स्टेट हाईवे का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके कारण इस सडक़ पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें छोटे वाहनों तथा राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।
गिट्टी गिरा कर गड्ढे भरना भूला विभाग
तपकरा से निकलते ही इस मार्ग पर ही बड़े बड़े गड्ढों से राहगीरों को दो चार होना पड़ रहा है। कंदईबहार मेन रोड में गड्ढे ही गड्ढे हैं, जहां लोग मुश्किल से ही वाहन चला पा रहे हैं। वहीं विभाग मेन रोड में 40 एम एम गिट्टी गिरा कर खाना पूर्ती कर रहा है, यहां यह गिट्टी कई सप्ताह से गिरा कर छोड़ दी गई है। इस गिट्टी को अगर गड्ढों पर पाट दिया जाए तो राहगीरों को थोड़ी राहत तो मिल ही जाती।
भारी वाहन के कारण पुल-पुलियों में लगा सरिया निकल आया बाहर
लगातार भारी वाहन चलने के कारण पुल-पुलिया की भी हालत जर्जर होने लगी है। पम्पशाला तथा सोनाजोरी पुल में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसमे छड़, सरिया बाहर नजर आ रहे हैं, जिससे हादसे हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता अमर कुमार सोनी ने कहा की फरसाबहार ब्लाक में सडक़ की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, यहां आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं। तपकरा से फरसाबहार तक में हजारों गड्ढे हो चुके हैं। वही पम्पशाला से सरईटोला सडक़ मार्ग का भी यही हाल है। इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द सडक़ के गड्ढे नहीं भरे तो सडक़ पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
---------------------------------------------------------------


