*ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, 2 महिलाओं की मौत*

*ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, 2 महिलाओं की मौत* *19 घायल, 9 की हालत गंभीर; अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर*

*ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, 2 महिलाओं की मौत*

*ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई पिकअप, 2 महिलाओं की मौत*

*19 घायल, 9 की हालत गंभीर; अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 5 अक्टूबर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के  करौंधा थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले करौंधा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुसमी के ग्राम देवरी से करीब 20 महिला-पुरुष पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीपी 2749 से प्रेमनगर काली मिट्टी लेने जा रहे थे। पिकअप तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वाहन का ब्रेक फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन के नीचे दब गए।

दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ग्राम देवरी निवासी सूरजमणि पति बालेश्वर (40) और किरण पति कपिल (30) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को अंबिकापुर भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। दो महिलाओं की मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।