*छत्तीसगढ़ में एल्डरमैनों की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी की निगमवार सूची* *लंबे इंतजार के बाद फैसला, विभिन्न नगर निगमों के लिए बड़ी संख्या में एल्डरमैन बनाए गए*
*छत्तीसगढ़ में एल्डरमैनों की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी की निगमवार सूची* *लंबे इंतजार के बाद फैसला, विभिन्न नगर निगमों के लिए बड़ी संख्या में एल्डरमैन बनाए गए*
*छत्तीसगढ़ में एल्डरमैनों की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी की निगमवार सूची*
*लंबे इंतजार के बाद फैसला, विभिन्न नगर निगमों के लिए बड़ी संख्या में एल्डरमैन बनाए गए*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 25 जून 2026 : राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित एल्डरमैन नियुक्तियों पर आखिरकार फैसला लेते हुए विभिन्न नगर निगमों के लिए बड़ी संख्या में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में अधिकृत सूची जारी कर दी गई है, जिसमें अलग-अलग नगर निगमों के लिए नियुक्त किए गए एल्डरमैनों के नाम शामिल हैं।
एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं चल रही थीं। अब सूची जारी होने के साथ ही इंतजार खत्म हो गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में एल्डरमैनों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से नगर निगमों के कार्यों को गति मिलेगी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बेहतर होगा।
देखिए पूरी सूची...
जशपुर जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में एल्डरमैनों की नियुक्ति
राज्य शासन ने जशपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) नियुक्त किए हैं।
नगर पालिका जशपुरनगर में संतोष सिंह, नीतू गुप्ता, राधेश्याम राम, ओम प्रकाश नायक एवं रूपेश सोनी को एल्डरमैन बनाया गया है।
इसी तरह नगर पालिका पत्थलगांव में हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल तथा भवानी शर्मा को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
नगर पंचायत कोतबा में उमाशंकर भगत, शकीला कंवर एवं रोहित कुमार साहू को एल्डरमैन बनाया गया है।
नगर पंचायत बगीचा में लोकनाथ यादव, धरि शंकर साय पैकरा तथा सुनीता शर्मा को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
नगर पंचायत कुनकुरी में अभिषेक झा, लक्ष्मी बाई तथा चाणक्य कुमार चौहान को एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


