*मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 24 छात्रावासों के लिए 77.86 करोड़ रुपए किए मंजूर*

*मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 24 छात्रावासों के लिए 77.86 करोड़ रुपए किए मंजूर* *जिले के आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं*

*मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 24 छात्रावासों के लिए 77.86 करोड़ रुपए किए मंजूर*

*मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 24 छात्रावासों के लिए 77.86 करोड़ रुपए किए मंजूर*

*जिले के आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 5 अक्टूबर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में छात्रावास भवन निर्माण को गति मिली है। 24 पोस्ट एवं प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवनों के लिए कुल 77 करोड़ 86 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

स्वीकृत छात्रावासों में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास जशपुर, पतराटोली और पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास मनोरा, बगीचा, दुलदुला, पंडरीपानी, तपकरा, दोकड़ा, कांसाबेल, कोतबा शामिल हैं। वहीं प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास लोदाम, पैकू, रौनी, दुलदुला, कुनकुरी क्रमांक-2, लवाकेरा, पंडरीपानी, दोकड़ा, कांसाबेल, बटईकेला, कोतबा, बागबहार और गाला में बनाए जाएंगे।

इन छात्रावास भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को रहने, अध्ययन और दैनिक जरूरतों की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गांव से बाहर रहकर पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। सरकार के इस कदम से जिले में शिक्षा अधोसंरचना मजबूत होने के साथ आदिवासी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार होगा।