*नहाकर कमरे में आया, कूलर छूते ही लगा करंट, एसईसीएल कर्मी की मौत*

*नहाकर कमरे में आया, कूलर छूते ही लगा करंट, एसईसीएल कर्मी की मौत*

*नहाकर कमरे में आया, कूलर छूते ही लगा करंट, एसईसीएल कर्मी की मौत*
इसी कूलर से हुआ दर्दनाक हादसा

*नहाकर कमरे में आया, कूलर छूते ही लगा करंट, एसईसीएल कर्मी की मौत*

*ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के कुछ देर बाद हुआ हादसा, पत्नी से बात करते समय गिर कर हुआ बेहोश; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर/सूरजपुर 12 जुलाई 2026 । सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में करंट लगने से एसईसीएल के एक युवा कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रोविन मंडल (पिता नारायण मंडल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नहाने के बाद कमरे में आया और कूलर पर हाथ रखकर पत्नी से बात कर रहा था। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार रोविन मंडल मध्यप्रदेश स्थित एसईसीएल बिजुरी परियोजना में कार्यरत था। ड्यूटी के कारण उसका घर आना-जाना कम होता था। वह 9 जुलाई की रात ड्यूटी पूरी कर अपने गांव मदनपुर पहुंचा था। शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान घर के पास बोरिंग के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके कुछ देर बाद रोविन नहाकर कमरे में गया, कपड़े बदले और कूलर पर हाथ रखकर पत्नी से बातचीत करने लगा। तभी उसे जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।

पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। शुरुआती आशंका है कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद विद्युत आपूर्ति में आई गड़बड़ी के कारण कूलर में करंट उतर गया, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।