लैलूंगा से पहुंचे हाथी, कई गांवों में अलर्ट; फसलों और सिंचाई पम्पों को भारी नुकसान

लैलूंगा से पहुंचे हाथी, कई गांवों में अलर्ट; फसलों और सिंचाई पम्पों को भारी नुकसान

लैलूंगा से पहुंचे हाथी, कई गांवों में अलर्ट; फसलों और सिंचाई पम्पों को भारी नुकसान
हाथियों से दूर रहने वन विभाग लोगों को कर रहा सतर्क

*पत्थलगांव के जंगलों में रायगढ़ की ओर से घुस आए 30 जंगली हाथियों का आतंक* 

*लैलूंगा से पहुंचे हाथी, कई गांवों में अलर्ट; फसलों और सिंचाई पम्पों को भारी नुकसान*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 2 मई 2026 : जशपुर जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों के बड़े दल ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 30 हाथियों का झुंड, जिसमें 8 शावक भी शामिल हैं, लैलूंगा वन परिक्षेत्र से निकलकर पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों की अचानक आमद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल फिलहाल पीठाआमा के जंगल में डेरा डाले हुए है। हालांकि, उनकी लगातार बदलती लोकेशन से आसपास के गांवों की चिंता बढ़ती जा रही है। जैसे ही हाथियों की गतिविधि की सूचना मिलती है, वन विभाग तत्काल मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट कर रहा है।

हाथियों के झुंड ने रास्ते में कई किसानों की केला फसल और पेड़ों को रौंद दिया है। इसके अलावा बाड़ियों में लगे सिंचाई पम्पों को भी नुकसान पहुंचाया गया