*जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 29 गौवंश कराए मुक्त*

*जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 29 गौवंश कराए मुक्त* * तीन आरोपी गिरफ्तार; एक मामले के आरोपी फरार*

*जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 29 गौवंश कराए मुक्त*
मवेशी तस्करी करते पकड़े गए आरोपी

*जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 29 गौवंश कराए मुक्त*

* तीन आरोपी गिरफ्तार; एक मामले के आरोपी फरार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 5 अक्टूबर, मवेशी तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 29 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराए। सोनक्यारी पुलिस ने 17 गौवंशों को जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 गौवंशों को मुक्त कराया। तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

17 गौवंश के साथ आरोपी पकड़ाया: सोनक्यारी पुलिस को 3 अक्टूबर को सूचना मिली कि गीधा जंगल से गौवंशों को झारखंड ले जाया जा रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने बालमुकुंद (26), निवासी धौरापाठ, को पकड़ा। पूछताछ में पंचू यादव और झारखंड निवासी गुगुल अहिर की भूमिका सामने आई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

तड़के 3 बजे कार्रवाई: सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 अक्टूबर को जरिया भभरी जंगल में दबिश देकर 12 गौवंश मुक्त कराए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।