*प्रेम प्रसंग में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार*

*प्रेम प्रसंग में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार*

*प्रेम प्रसंग में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार*
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

*प्रेम प्रसंग में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 29 मई  2026 : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जाम जूनवानी खारापारा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुशील खलखो (34) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। सामाजिक बैठक के बाद महिला मृतक के साथ रहने लगी थी, जिससे नाराज आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

27 मई की रात जयलाल एक्का (34), जयमन एक्का (36) और एक 17 वर्षीय किशोर ने सुशील खलखो के साथ मारपीट की और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेषण गृह तथा अन्य दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।