*एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल* *अम्बिकापुर के भिट्ठीकला के पास देर रात हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बारिश में रेस्क्यू कर निकाला गया शव*
*एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल* *अम्बिकापुर के भिट्ठीकला के पास देर रात हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बारिश में रेस्क्यू कर निकाला गया शव*
*एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल*
*अम्बिकापुर के भिट्ठीकला के पास देर रात हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बारिश में रेस्क्यू कर निकाला गया शव*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / 10 जून 2026 . अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम भिट्ठीकला के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगसी निवासी तेजपाल (19) मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से लखनपुर जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में उसकी मुलाकात ग्राम नरकालो निवासी दीपक सोनी से हुई। इसके बाद दोनों कार से अंबिकापुर आ गए थे। देर रात करीब 2 से 2.30 बजे वे वापस लखनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान भिट्ठीकला के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी।
ट्रक से टक्कर के बाद कार में फंस गए दोनों युवक
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक कार में फंस गए। कुछ देर बाद दीपक सोनी किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया और राहगीरों की मदद से अंबिकापुर पहुंचकर निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। वहीं तेजपाल कार में बुरी तरह फंसा रहा।
हादसे की सूचना मिलने पर मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तेजपाल को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


