*जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से आ रही नशीले इंजेक्शनों की खेप जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार*

*जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से आ रही नशीले इंजेक्शनों की खेप जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार*

*जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से आ रही नशीले इंजेक्शनों की खेप जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार*

*जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से आ रही नशीले इंजेक्शनों की खेप जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 10 जून 2026 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने झारखंड से अंबिकापुर की ओर ले जाई जा रही नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप पकड़ते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 3.98 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 9 जून की रात सारूडीह क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। दबाव बढ़ने पर आरोपी हाथीसार (किनकेल) जंगल के पास कार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पुलिस मितान टीम की मदद से जंगल में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह और आलोक साय को गिरफ्तार कर लिया।

कार से मिली नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप

पुलिस ने जब संदिग्ध कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जब्त सामग्री में रेक्सोजेसिक (Buprenorphine Injection) और एविल (Pheniramine Maleate Injection) शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इन इंजेक्शनों को सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि नशीले इंजेक्शन झारखंड के गुमला जिले के तिगरा निवासी मो. शमशेर खान से खरीदे गए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मो. शमशेर खान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन, पांच हजार रुपए नकद और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मामले में एक अन्य आरोपी अरुण राम घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जब्त सामग्री

रेक्सोजेसिक (Buprenorphine) इंजेक्शन – 865 एमएल

एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन – 1200 शीशी

एक कार

एक मोटरसाइकिल

चार मोबाइल फोन

6500 रुपए नकद

कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 3.98 लाख रुपए बताई गई है।