तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत*
*तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत*
*तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 अप्रैल 2026 : सूरजपुर जिले में एके भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर लटोरी बस स्टैंड के पास गिट्टी से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगापुर निवासी 45 वर्षीय शिरोमणि अपने रिश्तेदार शोभनाथ प्रजापति के साथ बाइक से भटगांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही वे लटोरी बस स्टैंड के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे हाइवा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हाइवा वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


