*घर में घुसकर लूट और हत्या की कोशिश: आदतन बदमाश लक्की सिंह गिरफ्तार* *2.10 लाख नकद, मोबाइल और चांदी की पायल लूटने का आरोप; दो साथी अब भी फरार*

*घर में घुसकर लूट और हत्या की कोशिश: आदतन बदमाश लक्की सिंह गिरफ्तार*

*2.10 लाख नकद, मोबाइल और चांदी की पायल लूटने का आरोप; दो साथी अब भी फरार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 27 अप्रैल 2026 : कुनकुरी थाना क्षेत्र के डुगडुगिया निवासी आदतन बदमाश रितेश प्रताप सिंह उर्फ लक्की (23) को पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसा और वहां से 2 लाख 10 हजार रुपए, मोबाइल हैंडसेट और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गया था। वारदात के दौरान उसने महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

        घटना 7 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। प्रार्थी किया राम यादव (60), निवासी खारीझरिया, ने बताया कि घर में सोते समय बहू के कमरे से चीखने की आवाज आई। जब वे पहुंचे तो लक्की सिंह वहां से भाग रहा था। बाहर उसके दो साथी मोटरसाइकिल के साथ मौजूद थे और तीनों मौके से फरार हो गए।