यहां मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की नहीं हो रही पहचान
लोगों ने पहले तो युवक को पकड़ा और फिर जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का, लात, डंडा से उसकी जमकर मारपीट की
यहां मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की नहीं हो रही पहचान
मृतक के शरीर पर मटमैले रंग का टी-शर्ट और ग्रे कलर का जांघिया
थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में की गई थी बेदम पिटाई
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज नेटवर्क. थाना सन्ना में प्रार्थी परवेज खान उम्र 30 साल निवासी लरंगा ने ७ जून को सूचना दिया कि शाम लगभग 7 बजे ग्राम लरंगा के कुछ व्यक्ति एवं उनकी एक लडक़ी रिश्तेदार साथ में मिलकर नदी में मछली मार रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 35 वर्ष का आया और उनकी रिश्तेदार लडक़ी को छेडऩे लगा उसके बाद लडक़ी को जमीन में पटक दिया।
इस बात को लेकर मछली मार रहे परिवार के लोगों ने देखा तो, आवेश में आकर पहले तो युवक को पकड़ा और फिर जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का, लात, डंडा से उसकी जमकर मारपीट की फिर उस युवक के हाथ, पैर को बांधकर जमीन में घसीटते हुए उसे बस्ती की ओर ले गए, फिर वहां पर छोड़ दिया। लगभग 11 बजे उस युवक की मृत्यू हो गई, उसके सारे शरीर में चोंटों के निशान हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना पर सन्ना थाने में अपराध कायम कर, मामले की हर पहलु की बारीकी से विवेचना की जा रही है, मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हुई है।


