*चोरी के शक में 2 युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया* * ग्रामीणों ने खुद दी सजा, पीठ पर लादे चोरी के पंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
*चोरी के शक में 2 युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया* * ग्रामीणों ने खुद दी सजा, पीठ पर लादे चोरी के पंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
*चोरी के शक में 2 युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया*
* ग्रामीणों ने खुद दी सजा, पीठ पर लादे चोरी के पंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया में सबमर्सिबल पंप चोरी के आरोप में 2 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लेकिन पुलिस को सौंपने के बजाय गांव वालों ने खुद कानून हाथ में लेते हुए दोनों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उनकी पीठ पर चोरी के बताए जा रहे पंप भी लाद दिए गए। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी धनसाय (35) और मुकेश (25) पर मोहर पैकरा के सोलर पंप चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 1 मई को पंप चोरी कर नाले के पास छिपा दिए गए थे। ग्रामीणों ने शक के आधार पर पूछताछ की तो 9 मई को दोनों ने कथित तौर पर चोरी कबूल कर पंप वापस कर दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए गांव में घुमाया।
पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया, ग्रामीणों पर अब तक कार्रवाई नहीं
अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, कानून हाथ में लेने पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद मामले की रिपोर्ट रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि, युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने और वीडियो वायरल करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना को लेकर इलाके में चर्चा है कि चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था पर भरोसा करने के बजाय खुद ही सजा देने का फैसला कर लिया। वायरल वीडियो में भीड़ दोनों युवकों को घेरकर गांव में घुमाती नजर आ रही है। मामले ने मानवता और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


