परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी युवक ओडिशा से गिरफ्तार, पीड़ित छात्रा भी बरामद

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 मार्च 2026 : दसवीं की बोर्ड परीक्षा लिखने जा रही स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण करने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने पड़ोसी राज्य उड़ीसा से गिरफ्तार कर, सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से नाबालिग को पड़ोसी राज्य ओडिशा से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

परीक्षा देने के बहाने निकली थी छात्रा

मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा 24 फरवरी की सुबह 8 बजे सहेलियों के साथ परीक्षा देने स्कूल निकली थी। लेकिन 'लघुशंका' का बहाना बनाकर सहेलियों से अलग होकर, लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली, तो अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया गया।

       पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना पर पाया कि छात्रा ओडिशा के एक गांव में इष्टा राणा (22 वर्ष) के साथ है। पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर छात्रा को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी इष्टा राणा से उसकी दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी। आरोपी उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ओडिशा ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।