*अंबिकापुर में गैरेज में काम करने वाले युवक की साथ कम करने वाले दोस्तों ने कर दी हत्या*
*अंबिकापुर में गैरेज में काम करने वाले युवक की साथ कम करने वाले दोस्तों ने कर दी हत्या* *करमा खेलने के दौरान हुआ विवाद, रात में कमरे में घुसकर दो दोस्तों ने युवक की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या*
*अंबिकापुर में गैरेज में काम करने वाले युवक की साथ कम करने वाले दोस्तों ने कर दी हत्या*
*करमा खेलने के दौरान हुआ विवाद, रात में कमरे में घुसकर दो दोस्तों ने युवक की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या*
लोक सीजी न्यूज/ 5 अक्टूबर, अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम खैरबार में शनिवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोरिया जिले के पटना निवासी विश्वजीत कुल्हाड़े उर्फ राजा (27) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से अंबिकापुर में गैरेज में काम कर रहा था और गैरेज के बगल में बने कमरे में रहता था।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात विश्वजीत गांव के ही आकाश उर्फ चिंटू, शनि और एक अन्य आकाश के साथ करमा खेलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर चारों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद विश्वजीत और शनि वहां से लौट आए। विश्वजीत अपने कमरे में चला गया।
देर रात आकाश उर्फ चिंटू और दूसरा आकाश कुल्हाड़ी लेकर विश्वजीत के कमरे में पहुंचे। उस समय शनि भी वहां मौजूद था। दोनों आरोपियों ने विश्वजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
गैरेज हटने के बाद खैरबार में कर रहा था काम
विश्वजीत मायापुर निवासी रमेश सोनी के साथ थाना चौक के पास स्थित गैरेज में काम करता था। कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के चलते गैरेज हटा दिया था। इसके बाद रमेश सोनी ने ग्राम खैरबार में गैरेज शुरू किया था। विश्वजीत भी वहीं काम करने लगा और गैरेज के पास बने कमरे में रहने लगा था।
घटना के बाद शनि ने रमेश सोनी को इसकी जानकारी दी। रविवार सुबह मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दोनों आरोपी हिरासत में, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर शनि के बयान के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ चिंटू और दूसरे आकाश को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।