बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
बगीचा ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक से बिजली कार्यालय तक पदयात्रा कर नारेबाजी की और अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को ज्ञापन सौंपा।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक विद्युत उत्पादक एवं सप्लायर राज्य है, बावजूद इसके ‘बिजली बिल हाफ’ योजना को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन जनता के साथ छल कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिजली दरों में कटौती करने के बजाय केवल योजनाओं और उत्सवों का प्रचार कर रही है।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार बिजली दरों में कटौती करे और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर बढ़े हुए बिलों में सुधार करे। चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी मुजसम नजर अली जी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा,जिला अध्यक्ष जशपुर संजय पाठक विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर विवेकानंद दास महंत कांग्रेस , ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा युवा कांग्रेस हेमानंद यादव, डीडीसी आशिका कुजूर ,डीडीसी ओमिका जी,ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा बुधराम जी,फुलकेरिया जी,रामेश्वर जी,इमरान जी,बैजनाथ गुप्ता,दुर्गेश ,इमरान हसन भारती,बबलू पंडित,विकाश गुप्ता,अरशद,जोगेंद्र,राजेंद्र,सुदर्शन,अशोक,रवि यादव, उपस्थित रहे


