फैज़ान सरवर ख़ान बने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में सदस्य के रूप में फैज़ान सरवर ख़ान की नियुक्ति पर पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण बना। रायपुर से लेकर जशपुर तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने जगह-जगह उनका उत्साहपूर्वक इस्तक़बाल किया और बधाइयां दीं।
फैज़ान सरवर ख़ान बने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य
रायपुर से जशपुर तक जगह-जगह हुआ स्वागत व सम्मान
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में सदस्य के रूप में फैज़ान सरवर ख़ान की नियुक्ति पर पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण बना। रायपुर से लेकर जशपुर तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने जगह-जगह उनका उत्साहपूर्वक इस्तक़बाल किया और बधाइयां दीं।
इस अवसर पर फैज़ान सरवर ख़ान ने छग राज्य वक्फ़ बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और निर्णय लेने वाली सभी संस्थाओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज का धन्यवाद करते हुए कहा कि, डॉ सलीम राज साहब का मार्गदर्शन और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा है। उन्होंने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जि़म्मेदारी दी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
फैज़ान सरवर ख़ान ने कहा कि उनका उद्देश्य वक्फ़ संपत्तियों की रक्षा, पारदर्शी संचालन और वक्फ़ की आमदनी को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में उपयोग करने का रहेगा। आगे उन्होंने ये भी कहा कि, यह पद मेरे लिए साधन नहीं, सेवा का माध्यम है, मैं समाज के हर वर्ग से संवाद रखकर काम करूंगा।श्
उन्होंने वक्फ़ संपत्तियों के डिजिटलीकरण, अवैध कब्जों से मुक्ति और हितग्राहियों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम करने का संकल्प भी दोहराया।
समाज से मिला स्नेह मेरी ताक़त - फैजान
रायपुर से प्रथम जशपुर आगमन के दौरान रास्ते में जो स्वागत, दुआएं और सहयोग मिला, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है। यह सिफऱ् सम्मान नहीं, बल्कि मुझ पर समाज की अपेक्षाओं की मुहर है।
---------------------------------------------------------------


