*जशपुर जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*जशपुर जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह* *पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी*  

*जशपुर जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण करते मंत्री राजेश अग्रवाल

*जशपुर जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी*  

*स्कूली बच्चों ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई शानदार प्रस्तुति*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 अगस्त 2026 :- जिला मुख्यालय जशपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। 
            रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।

    कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल  12 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंट ने किया। टू आईसी का दायित्व सूबेदार रवि साहू ने निभागया। साथ ही रक्षित निरीक्षक के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एन.सी.सी.सीनियर एन.ई.एस. कॉलेज, सेजेश हिन्दी माध्यम एन.सी.सी.जूनियर, एन.एस.एस. एन.ई.एस. कॉलेज, महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा.वि. जशपुरनगर एन.एस.एस. बालिका, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, बैंड दल टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड किया।  
          समारोह में मुख्य अतिथि अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से पूरी आत्मीयता से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 
  स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेंट जेवियर उ.मा.वि. जशपुर के बच्चों ने बैंड के साथ देशभक्ति धुन पर शानदार प्रस्तुती दी। साथ ही नगर के स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कल्याण आश्रम पूर्व माध्यमिक शाला जशपुर, सेजेश हिन्दी माध्यम शासकीय उ.मा.वि. जशपुर, जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, संत जेवियर्स शांति भवन हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि. जशपुर, शासकीय म.ल.बा.कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श जशपुर की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।