*तकनीकी खराबी के कारण पूरे सीजन बंद रहा जशपुर का स्विमिंग पूल* *तैराकी प्रेमियों को नहीं मिला गर्मी में तरणताल का आनंद, अगले वर्ष संचालन की उम्मीद*
*तकनीकी खराबी के कारण पूरे सीजन बंद रहा जशपुर का स्विमिंग पूल* *तैराकी प्रेमियों को नहीं मिला गर्मी में तरणताल का आनंद, अगले वर्ष संचालन की उम्मीद*
*तकनीकी खराबी के कारण पूरे सीजन बंद रहा जशपुर का स्विमिंग पूल*
*तैराकी प्रेमियों को नहीं मिला गर्मी में तरणताल का आनंद, अगले वर्ष संचालन की उम्मीद*
लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर 4 जून 2026 : हर वर्ष गर्मी के मौसम में तैराकी प्रेमियों के लिए खोला जाने वाला आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के पीछे स्थित स्विमिंग पूल इस बार पूरे सीजन बंद रहा। इसके कारण बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को तैराकी का आनंद नहीं मिल सका।
और तो और इस स्विमिंग पूल में जिले के पहाड़ी कोरबा और आदिवासी बच्चों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए एसडीआरएफ, नगर सैनिक के प्रशिक्षित गोताखोर और तैराकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता था, वह मामला भी ठंडा बस्ती में चला गया
जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस तरणताल में हर साल सदस्यता के माध्यम से लोगों को तैराकी की सुविधा दी जाती रही है। इस बार पूल शुरू नहीं होने से शहर के तैराकी शौकीनों में निराशा देखी गई।
मामले में खेल विभाग के कर्मचारी सुनील निराला ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण स्विमिंग पूल का संचालन शुरू नहीं हो सका। जब तक समस्या की जानकारी और सुधार की प्रक्रिया शुरू होती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुधार कार्य के बाद अगले वर्ष स्विमिंग पूल को फिर से शुरू किया जाएगा।


