*शिक्षिका और उसके बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा* *19 लाख के लिए शिक्षिका की सहेली के पति ने की थी हत्या, राज खुलने के डर से बेटे को भी मार डाला*
*शिक्षिका और उसके बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा* *19 लाख के लिए शिक्षिका की सहेली के पति ने की थी हत्या, राज खुलने के डर से बेटे को भी मार डाला*
*शिक्षिका और उसके बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा*
*19 लाख के लिए शिक्षिका की सहेली के पति ने की थी हत्या, राज खुलने के डर से बेटे को भी मार डाला*
लोक सीजी न्यूज जशपुर/अंबिकापुर, 23 अक्टूबर: सरगुजा जिले में हुए शिक्षिका और उसके बेटे की निर्मम हत्याकांड का शुक्रवार को सूरजपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए, मृत शिक्षिका की सहेली जो उसी सरकारी स्कूल में शिक्षिका है उसके पति को डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।
घटना वाले दिन आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले शिक्षिका के घर में घुसकर पैसों की मांग की। इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी। वारदात का राज खुलने के डर से आरोपी ने उसके बेटे सुजल को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों हत्याओं के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसकी निशानदेही पर कार समेत वारदात से जुड़े कई सामान बरामद किए गए हैं।
पहले गला दबाकर ली जान, फिर जंगल में बेटे की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी का शिक्षिका रजनी के घर आना-जाना था। उसने मोटर पार्ट्स के कारोबार के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया था और उसे पैसों की जरूरत थी। उसे जानकारी थी कि रजनी 19 लाख रुपये का लोन लेने वाली है और रकम जल्द ही उसके बैंक खाते में आने वाली है।
इसी सिलसिले में 9 अक्टूबर की दोपहर आरोपी अपनी कार धुलवाने विश्रामपुर स्थित वॉशिंग सेंटर पहुंचा। वहां से वह पैदल रजनी के घर गया। उस समय घर में उसका बेटा सुजल भी मौजूद था। आरोपी ने सुजल से मोबाइल चार्जर मांगा, लेकिन चार्जर नहीं होने की बात सुनकर वह वहां से चला गया।
शाम को आरोपी दोबारा रजनी के घर पहुंचा। इस दौरान सुजल ट्यूशन पढ़ने चला गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रजनी से पैसों की मांग की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया।
रजनी ने मुख्य दरवाजे की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे खींचकर बाथरूम की तरफ ले गया। वहां रजनी ने शैम्पू की बोतल से उस पर हमला किया। इसके बाद आरोपी ने पैर से उसका गला दबा दिया। करीब 10 मिनट तक गला दबाए रखने से रजनी की मौत हो गई।
पहचान उजागर होने के डर से बेटे सुजल को भी मर डाला
रजनी की हत्या के बाद आरोपी को डर था कि सुजल उसे पहचानता है और वारदात का खुलासा कर सकता है। पुलिस के अनुसार, उसने सुजल की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने मुंह पर गमछा बांधा, हेलमेट पहना और रजनी की स्कूटी लेकर निकल गया। नायरा पेट्रोल पंप के आगे स्कूटी खड़ी करने के बाद उसने हेलमेट झाड़ियों में फेंक दिया और वापस वॉशिंग सेंटर पहुंच गया।
इसके बाद वह अपनी कार से उस तिराहे पर गया, जहां से रजनी के घर जाने का रास्ता था। रात करीब 9 बजे सुजल घर लौट रहा था। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी मां उसके घर पर है और फिर उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया।
आरोपी सुजल को अंबिकापुर लेकर पहुंचा और उसे मैगी खिलाई। इसके बाद वह उसे राई जंगल की ओर ले गया। वहां बाथरूम जाने के बहाने कार से उतरने के बाद उसने सुजल के गले में रजनी का स्टॉल कस दिया और उस पर मुक्कों से वार किए।
सुजल ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने सड़क किनारे पड़े सीमेंट के खंभे के टुकड़े से उसके सिर और सीने पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव कार में रखा और कालीघाट के पास फेंक दिया।
मोबाइल छिपाए, खून से सने कार मैट को जलाया
दोनों हत्याओं के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, उसने सुजल के दो मोबाइल फोन अपने घर में और शिक्षिका रजनी का मोबाइल अंबिकापुर स्थित अपने ससुराल में छिपा दिया।
सुजल की हत्या के बाद आरोपी कार को जयनगर स्थित वॉशिंग सेंटर ले गया और उसे धुलवाया। कार के मैट पर लगे खून के निशान मिटाने के लिए उसने मैट को जला दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।