*होम लोन दिलाने के नाम पर 9 लोगों से 3 करोड़ की ठगी, फर्जी फाउंडेशन चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*होम लोन दिलाने के नाम पर 9 लोगों से 3 करोड़ की ठगी, फर्जी फाउंडेशन चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार* *शिक्षिका को 41 लाख का लोन दिलाकर 28 लाख हड़पे, किस्त भरने का झांसा देकर करता था फ्रॉड* *जशपुर के बगीचा क्षेत्र के कई सरकारी शिक्षक भी बने शिकार*
*होम लोन दिलाने के नाम पर 9 लोगों से 3 करोड़ की ठगी, फर्जी फाउंडेशन चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*शिक्षिका को 41 लाख का लोन दिलाकर 28 लाख हड़पे, किस्त भरने का झांसा देकर करता था फ्रॉड*
*जशपुर के बगीचा क्षेत्र के कई सरकारी शिक्षक भी बने शिकार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 मई 2026 : सरगुजा में होम लोन दिलाने के नाम पर शिक्षिका समेत 9 लोगों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपी को अम्बिकापुर के गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी फर्जी “अनशिवआर्या फाउंडेशन ग्रुप” नाम से कंपनी चलाता था और लोगों को आसान लोन दिलाने के नाम पर जाल में फंसाता था। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के कई सरकारी शिक्षक भी होमलोन का किश्त कंपनी के द्वारा जमा करने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव निवासी दिव्या एक्का, जो बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में शिक्षिका हैं, वर्ष 2024 में जमीन खरीदकर मकान बनाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति के जरिए बलरामपुर निवासी शिवशंकर दास के बारे में जानकारी मिली।
सरकारी शिक्षक को ऐसे बनाते थे शिकार
आरोपी ने शिक्षिका को भरोसा दिलाया कि उसकी कंपनी जरूरतमंदों को जल्दी लोन दिलाती है। उसने कहा कि जितना लोन मिलेगा, उसका 60 प्रतिशत कंपनी में जमा करना होगा, बदले में पूरी ईएमआई कंपनी खुद भरेगी। झांसे में आकर शिक्षिका ने अपने दस्तावेज आरोपी को भेज दिए।
इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बैंकों से करीब 41.08 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराकर राशि शिक्षिका के खाते में डलवा दी। फिर कंपनी में जमा कराने के नाम पर अलग-अलग खातों में करीब 28 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।
मामले की शिकायत मई माह में गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवशंकर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि क्रशर कारोबार में नुकसान होने के बाद उसने फर्जी स्कीम बनाकर लोगों से ठगी शुरू की थी। शुरुआती कुछ किश्तें जमा कर भरोसा जीतता था, फिर रकम हड़प लेता था।
9 लोगों से 3 करोड़ की ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शिक्षिका समेत 9 लोगों से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर दास (40) निवासी किशुनपुर, थाना धौरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


