अंधविश्वास बना मौत की वजह: जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

अंधविश्वास बना मौत की वजह: जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

अंधविश्वास बना मौत की वजह: जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या
घटनास्थल पर पड़ी वृद्ध महिला की लाश

अंधविश्वास बना मौत की वजह: जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 अप्रेल 2026 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना के शक में एक युवक ने अकेली रह रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी।

घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव की है, जहां 31 वर्षीय छंदनू राम ने 71 वर्षीय फूलमइत बाई को लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को संदेह था कि उसके बच्चों की बीमारी के पीछे महिला का जादू-टोना है।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। महिला घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।