* यहां भी जैफरी एपस्टीन जैसी मानसिकता* *विशेष पिछड़ी जनजाति की 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश!, जशपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा*

* यहां भी जैफरी एपस्टीन जैसी मानसिकता* *विशेष पिछड़ी जनजाति की 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश!, जशपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा*

* यहां भी जैफरी एपस्टीन जैसी मानसिकता*  *विशेष पिछड़ी जनजाति की 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश!, जशपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा*

* यहां भी जैफरी एपस्टीन जैसी मानसिकता*

*विशेष पिछड़ी जनजाति की 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश!, जशपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 फरवरी 2026 :  जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजाति की महिला से छेड़छाड़ और उसकी 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल चार विशेष टीमें गठित की थीं, जिन्होंने सभी संदिग्धों को खोजकर पकड़ लिया।

मुख्य आरोपी

1. नीरज लकड़ा (23 वर्ष)

2. 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक

अन्य सहयोगी आरोपी, समीर मिंज (28), तेलेस्फोर मिंज (40), आनंद मिंज (38), रितेश टोप्पो (29), सुनीत तिर्की (30), अविनाश तिर्की (25), सत्या मिंज (24) इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में BNS की धाराएँ 137, 87, 96, 64, 65(1), 70(1), 70(2), 127(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी की 35 वर्षीय भतीजी और 13 वर्षीय नाबालिग बेटी मेहमानी से लौटते समय 9 युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की। डरी-सहमी भतीजी भागकर घर पहुंची और घटना बताई। जब प्रार्थी घटनास्थल पर पहुंचा, तो आरोपी वहां से भाग निकले। दो दिन बाद नाबालिग बेटी ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक ने उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि बाकी आरोपी दूरी से देखते रहे।

घटना सामने आने पर आरोपियों ने गांव में बैठक कर प्रार्थी को धमकाकर, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश भी की।

सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। 17 वर्षीय बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। टीम में निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा—

“नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 09 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बच्चों व महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

----------------------