*मूक बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजा गया*

*मूक बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजा गया*

*मूक बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजा गया*
गिरफ्तार आरोपी

*मूक बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजा गया*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 29 अक्टूबर : जिले के तुमला थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने उसके व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की शाम की है। पीड़िता के एक परिजन ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को कथित तौर पर दुष्कर्म करते देखा। परिजन को देखकर आरोपी अपना मोबाइल, पर्स और कपड़े छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद 26 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

तुमला पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 64(2)(i) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

-------