*ब्रेजा कार में घूम रहे दो युवकों ने बकरी व्यापारियों से की लूटपाट, वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 2 अगस्त  2026 :- जशपुर के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी 1600 रुपए की नगदी और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह पीठाआमा गांव के पास बकरी लेकर बाजार जा रहे व्यापारियों का रास्ता ब्रेजा कार से रोककर दो युवकों ने उनसे नगदी लूट ली थी। भोगीराम बंजारा से एक हजार रुपए और पीछे आ रहे अन्य व्यापारियों से 600 रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही कोतबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और पतासाजी के आधार पर सूर्यकांत यादव (24) निवासी बेलडेगी और राहुल खलखो (24) निवासी सराईटोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने सूर्यकांत के कब्जे से एक हजार और राहुल के पास से 600 रुपए बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया